गंगोह थानाक्षेत्र में खेलते समय पानी के गड्ढे में गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
गंगोह क्षेत्र के गांव बेगी नाजर निवासी नसीम का बेटा सुहेल(7) और तौहीद (9) पुत्र रहीस बुधवार दोपहर बाद घर से खेलने के लिए निकले थे। जब दोनों बच्चे शाम तक भी घर वापस नही आए तो परिजनों को चिंता हुई।
उन्होंने गांव में तलाश शुरू की, लेकिन रात तक भी दोनों का पता नही लग पाया। जिसके बाद परजिनों द्वारा दोनों की गुमशुदगी की तहरीर कोतवाली में दी गई।
यह भी पढ़ें : विरासत: कभी देखा है हवेली वाला गांव? यहां 200 साल का इतिहास समेटे हैं 24 आलीशान हवेलियां और 11 ऐतिहासिक मंदिर
पुलिस हरकत में आई और परिजनों को साथ लेकर बच्चों की तलाश के लिए गांव में सर्च अभियान चलाया। काफी तलाश के बाद भी बच्चों का कहीं कोई सुराग नही मिल पाया। अंत में पास में ही बने करीब 10 फुट गहरा गढ्ढे में तलाश किया गया, तो दोनों बच्चों के शव और एक साइकिल बरामद हुई।
अंदेशा है कि फिसल कर दोनों बच्चों समेत पानी भरे गढ्ढे में जा गिरी। दोनों मासूम बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।