फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं में साहिल, 12वीं में राखी जिला टॉपर

विज्ञापन
सोफिया हिन्दी मीडियम हाई का टॉपर 91.67 साहिल अपने परिवार के साथ खुशी मनाता - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में जिले में दसवीं कक्षा में 91.67 अंकों के साथ साहिल और बारहवीं की परीक्षा में 88.60 अंकों के साथ राखी टॉपर रहे हैं। साहिल नगर के सोफिया हाईस्कूल का छात्र है, जबकि राखी सरसावा के दयाचंद इंटर कालेज की छात्रा है। इनके अलावा हाईस्कूल में नेशनल मॉडल इंटर कॉलेज नागल के वंश त्यागी 91.17 प्रतिशत के साथ दूसरे और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के गंगोह के अर्पित सैनी 90.83 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

इसी तरह इंटरमीडिएट में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज बाबा लाल दास रोड की छात्रा दिव्या 86.20 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और आदर्श इंटर कालेज बड़गांव से मैत्री ने 85.40 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। टॉप टेन में भी मेधावियों के बीच खासी टक्कर नजर आई। दसवीं में 90.83 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे नंबर पर अर्पित सैनी, एसजेएसवीएम इंटर कालेज, अंकिता सैनी, नवजनोदय इंटर कालेज, चिलकाना सुल्तानपुर, आकांक्षा, एमडीएवीएचएस गौरव विहार रहे। इसके अलावा दसवीं में टॉपर साहिल का कहना है कि परिवार के आर्थिक हालात खराब रहे। मगर दादा सहित अन्य परिजनों के साथ और कड़ी मेहनत ने इस मुकाम तक पहुंचा दिया। उसकी तमन्ना भविष्य में आईएएस बनने की है। वहीं, राखी के पिता विक्रम सिंह ने भी जूते चप्पल की फेरी लगाकर बिटिया को पढ़ाया। राखी की तमन्ना फिलहाल कंप्यूटर साइंस के बीटेक करने की है। वह इंजीनियर बनना चाहती है।

सहारनपुर। राखी कक्षा 12 जिला टापर अंक 88.6 प्रतिशत दयाचंद जैन इंटर कालेज सरसावा- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें