देवबंद के मोहल्ला कोहला बस्ती निवासी चाय विक्रेता महताब (35) की कुत्ते के काटने से मौत हो गई। करीब 20 दिन पूर्व उसके हाथ पर कुत्ते ने काट लिया था। परिजनों का कहना है कि चार दिन पूर्व रेबीज के लक्ष्मण दिखाई पड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।