फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: होली पर लड़कर मायके गई पत्नी, रेलवे के सीनियर टेक्नीशियन ने फंदे पर लटककर की आत्महत्या

Thu, 20 Mar 2025 05:21 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

मेरठ निवासी संजय कुमार (35) सहारनपुर रेलवे में सीनियर टेक्नीशियन वायरमैन के पद पर थे। थाना सदर बाजार की रेलवे कॉलोनी भटियारी बाग में रहते थे। बृहस्पतिवार को उनका शव घर में फंदे पर लटका मिला। 
विज्ञापन
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और एकत्र लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे के सीनियर टेक्नीशियन वायरमैन ने सरकारी क्वार्टर में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। कॉलोनी में खेल रहे बच्चों ने शव को कमरे में फंदे पर लटका देखा। इसके बाद कॉलोनी के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक के परिवार वालों को भी जानकारी दे दी गई।
विज्ञापन

 

मेरठ के रहने वाले संजय कुमार (35) पुत्र सुरेश कुमार सहारनपुर रेलवे में सीनियर टेक्नीशियन वायरमैन के पद पर कार्यरत थे। वह परिवार के साथ थाना सदर बाजार की रेलवे कॉलोनी भटियारी बाग में रहते थे। संजय का शव उसके मकान में फंदे पर लटका मिला। 
 
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि बृहस्पतिवार को कॉलोनी के बच्चे खेलते हुए उनके घर के पास पहुंचे तो उन्होंने गेट खुला देखा। अंदर जाकर देखा तो संजय कुमार मृत अवस्था में फंदे पर लटके हुए थे। बच्चों ने इसकी जानकारी लोगों को दी। पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि संजय का पत्नी के साथ होली से पहले झगड़ा हुआ था। उसके बाद से उसकी पत्नी और बच्चा मेरठ में मायके चली गई थी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, संजय 2008 में रेलवे भर्ती हुए थे। इससे पहले वह कालका में तैनात थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें