फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: अज्ञात वाहन चालक ने मारी टक्कर, बाइक सवार की मौके पर ही मौत

Wed, 16 Nov 2022 12:52 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

सहारनपुर के तीतरों में एक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। अज्ञात वाहन चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसके बाद बाइक सवार घायल हो गया। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में आज सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक बाइकसवार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तीतरों गांव में एक अज्ञात वाहन चालक ने बाइक सवार को सीधी टक्कर मारकर घायल कर दिया। घटनास्थल पर पहंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर दाखिल कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खतौली उपचुनाव : रालोद-सपा गठबंधन के प्रत्याशी मदन भैया ने दाखिल किया नामांकन पत्र, बोले-एकजुटता से मिलेगी जीत

तीतरों के ग्राम रादौर में बुधवार की सुबह करीब 7 बजे अज्ञात वाहन चालक ने बाइक सवार युवक शोएब (28) पुत्र जिन्दा निवासी ग्राम छाबडी थाना सरसावा को सीधी टक्कर मार कर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देकर वाहन चालक मौके से भाग निकला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद राहगीरों ने दुर्घटना की सूचना तीतरों पुलिस को दी। मौके पर पहुंचल पुलिस ने घायल युवक को गंगोह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया गया, जहां पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें