फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

83 दिन ट्रैक पर नहीं दौड़ेगी जलियांवाला बाग एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रेलवे ने टाटानगर से अमृतसर जाने वाली जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को सात दिसंबर से एक मार्च 2023 तक रद्द रखने का निर्णय लिया है। इस अवधि में यह अप और डाउन ट्रेन नहीं चलेगी।
विज्ञापन

हर साल दिसंबर, जनवरी और फरवरी में कोहरे की आशंका के चलते रेलवे लंबी दूरी की ट्रेनों को रद्द कर देता है। इससे यात्रियों की परेशानी भी बढ़ जाती है। अभी घना कोहरा शुरू नहीं हुआ है, लेकिन पूर्व मध्य रेलवे के तहत संचालित कुछ ट्रेनों के रद्द करने का आदेश जारी किया है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेन नंबर 18103-04 टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस सात दिसंबर से एक मार्च 2023 तक रद्द रहेगी, यानि 83 दिन तक इ स ट्रेन का संचालन बंद रहगा।
-सप्ताह में दो दिन आती है यह ट्रेन
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, जलियांवाला बाग एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन सहारनपुर आती है। बुधवार और शुक्रवार को सहारनपुर में ट्रेन 10 मिनट रुककर निकलती है। अमृतसर से आने का समय सुबह छह बजे है, जबकि टाटानगर से चलकर सहारनपुर में रात 12:25 बजे पहुंचती है।
विज्ञापन

-टिकट बुक का दूसरा विकल्प तलाश रहे लोग
जिन लोगों ने जलियांवाला बाग एक्सप्रेस में टिकट बुक करा रखा है, उन्होंने दूसरा विकल्प तलाशना शुरू कर दिया है। जिससे उन्हें अपने गंतव्य पहुंचने में कोई परेशानी न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें