फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: हेमकुंड साहिब से दर्शन कर पंजाब लौट रहे बाइक सवार की हादसे में मौत, ट्रक ने साइकिल वाले को कुचला

Mon, 12 Jun 2023 03:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। सरसावा में हेमकुंड साहिब से दर्शन कर लौट रहे युवक को ट्रैक्टर ट्रॉली ने कुचल दिया जबकि एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचल डाला।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : SELF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दो अलग अलग हादसों में दो लोग की दर्दनाक मौत हो गई। पहला हादसा रविवार देर रात हुआ जहां पुवांरका में देहरादून हाईवे पर ट्रक ने साइकिल सवार को कुचल डाला, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा हादसा सरसावा में अंबाला रोड पर हुआ। वहां ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों स्थानों से मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सरसावा अंबाला रोड़ पर हुई एक सड़क दुर्घटना में हेमकुंड साहिब से दर्शन कर पंजाब लौट रहे बाइक सवार लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए। जिसमें एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि दूसरे को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

सोमवार को सुबह 6 बजे दिन निकलते ही अंबाला रोड़ पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। सुबह के समय वॉक पर निकले कुछ लोगों ने बताया की पुराने चेक पोस्ट के समीप सहारनपुर की ओर से यमुनानगर जा रही लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली तथा उसी साइड से आ रहे अचानक बाइक सवार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए। जिसमें बाइक पर सवार दोनों व्यक्ति सड़क पर गिर पड़े। इसी बीच ट्रैक्टर ट्रॉली चालक वाहन लेकर भाग निकला।

विज्ञापन

लोगों ने किसी प्रकार दोनों को उठाया तथा एक रिक्शा में लादकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसावा ले गए। जहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे अधेड़ व्यक्ति को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

इसी बीच हेमकुंड साहिब से वापस आ रहे अन्य श्रद्धालु भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। जहां उन्होंने मृतक की पहचान अपने साथी गुरप्रीत 25 वर्ष पुत्र रामलाल निवासी शहीद भगत सिंह नगर नवांशहर पंजाब के रूप में की। जबकि घायल की पहचान अमृतलाल 55 वर्ष पुत्र खेरूलाल निवासी रामा मंडी जालंधर के रूप में हुई।

इस संबंध में सरसावा थाने के प्रभारी निरीक्षक सुबे सिंह ने बताया की शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
 
विज्ञापन

ट्रक से कुचल साइकिल सवार की मौत
दूसरा हादसा पुवांरका में हुआ। देहरादून हाइवे पर ट्रक ने साइकिल सवार को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

रविवार को साइकिल सवार व्यक्ति नगर की तरफ से गागलहेड़ी की तरफ जा रहा था। शाम करीब छह बजे जैसे ही वह राणा स्टील तिराहे के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई। घटना के बाद मृतक की साइकिल दो टुकड़ों में बंटी गई। ट्रक आधी साइकिल को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। कुछ दूर आगे जाकर चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया।

घटना के बाद इंस्पेक्टर जनकपुरी सनुज यादव पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे तथा शव को उठवाकर मोर्चरी भिजवा दिया। घटना के बाद हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने एक तरफ से वाहनों को रोककर यातायात चालू कराया। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। उसकी जेब से भी कोई आईडी नहीं मिली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें