रामकुमार धीमान रोजाना घर के बाहर बरामदे में सोते थे और निशू अंदर कमरे में सोता था। गुरुवार रात्रि को उसे बरामदे में ही सोने की जिद चढ़ गई और दोनों में बहस होते-होते मारपीट होने लगी।
दीपक घर पर नहीं था। वहा पर मौजूद दीपक की पत्नी पायल ने जब रोकने का प्रयास किया तो निशू उसके साथ भी मारपीट करने लगा और उसको वहां से भगा दिया। इसके बाद नीशू ने अपने पिता के सिर पर ईट से हमला बोल दिया और उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद भी उसको कोई अफसोस नहीं हुआ और वहीं पर बैठा रहा। दीपक की पत्नी ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर सीओ रुचि गुप्ता, कोतवाली प्रभारी नरेश कुमार मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। सीओ बेहट रुचि गुप्ता ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा दिया गया है।