सहारनपुर जनपद में बुधवार को एसएसपी ऑफिस के सामने दो पक्ष मामूली बात को लेकर आपस में भिड़ गए। इस दौरान मौके पर मौजूद दोनों पक्षों की महिलाओं में भी जमकर हाथापाई हुई। मामले में में एसएसपी ने महिला थाने को जवाब तलब किया है।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एसएसपी कार्यालय के सामने दो पक्ष आमने सामने आ गए। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे। मामला बढ़ता देख कुछ पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को लाठी दिखाकर खदेड़ा।वहीं मामले में एसएसपी ने महिला थानाध्यक्ष को बुलाकर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रामपुर मनिहारान क्षेत्र और भगवानपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले दोनों पक्ष यहां पुलिस लाइन परिसर में स्थित महिला थाने में आए थे। महिला थाने में दोनों पक्षों को आपसी सुलह करने की बात कही गई।
दोनों पक्ष थाने से बाहर निकलकर एसएसपी ऑफिस के सामने आ गए। कहासुनी होने के बाद दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक गाली गलौज के बाद हाथापाई हो गई। इस संबंध में एसएसपी ने महिला थानाध्यक्ष को बुला कर जवाब तलब किया है। घटना के दौरान एसएसपी डॉ. विपिन ताडा अपने कार्यालय में बैठकर जन समस्याएं सुन रहे थे।