फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: स्कूल से लौट रहे छात्र-छात्राओं के ऊपर भर-भराकर गिरी दीवार, मलबे में दबकर दो घायल

Thu, 24 Aug 2023 03:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गुरुवार दोपहर एक दीवार गिरने से मलबे में दबकर एक छात्र व एक छात्रा घायल हो गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
घायल छात्रा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में चिलकाना थाना क्षेत्र में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां स्कूल से छुट्टी के बाद घर जा रहे दो बच्चे दीवार गिरने से ईंटों के मलबे में दबकर घायल हो गए। हादसे में दोनों बच्चों की साइकिलें भी टूट गईं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर में सुल्तानपुर के मोहल्ला खेड़ा में बारिश से क्षतिग्रस्त हुई दीवार अचानक भरभरा कर सड़क की ओर गिर गई। जिस समय दीवार गिरी उसी समय स्कूलों के बच्चे वहां से गुजर रहे थे। साइकिल पर सवार एक छात्रा पर दीवार का मलबा आ गिरा।

यह भी पढ़ें: Meerut: शोहदों से परेशान गर्ल्स कॉलेज ने बदला समय, अमर उजाला की खबर पर DGP ने लिया संज्ञान, दौड़ी फोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन

दीवार के मलबे में गांव गाठेड़ा निवासी छात्रा हिमांशी कक्षा आठ साइकिल सहित दब गई। इसी दौरान वहां से गुजरा गांव फिरोजाबाद निवासी अलबशर कक्षा आठ भी दीवार के मलबे की चपेट में गया।

बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोगों ने बच्चों के ऊपर से मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला। ईटों के मलबे में दबकर दोनों बच्चे चोटिल हो गए और उनकी साइकिलें भी टूट गईं।

दोनों बच्चों को कस्बे के निजी चिकित्सक के यहां लेजाया गया। छात्रा हिमांशी की टांग और हाथों पर गंभीर चोट लगी हैं, हिमांशी के हाथ और टांग पर कच्चा प्लास्टर किया गया है।

दोनों बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। दस दिन पहले भी सुलतानपुर में एक जर्जर दीवार के गिरने से दो स्कूली बच्चे चोटिल हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन ने अभी तक जर्जर भवन मालिकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें