नदी में बहाव तेज होने के बाद तटों पर खड़े श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
शिवालिक पहाड़ियों में हुई मूसलाधार बारिश के बाद सिद्धपीठ शांकभरी देवी की शांकभरी खोल (नदी) में तेज बहाव के साथ पानी आ जाने से श्रद्धालुओ का आवागमन बंद हो गया। बाद में नदी में पानी कम होने के बाद ही श्रद्धालु दूसरे पार पहुंच पाए।
शुक्रवार शाम को शिवालिक पहाड़ियों में हुई भारी बारिश के बाद सिद्ध पीठ शाकंभरी देवी स्थित शाकंभरी खोल में तेज बहाव के साथ पानी आ गया। सिद्धपीठ को जाने एवं आने वाले श्रद्धालुओं का आवागमन एकदम से बंद हो गया। तेज बहाव के पानी से जो जहां था वहीं पर रुक गया।
सिद्धपीठ में भी अच्छी खासी संख्या में श्रद्धालु देवी दर्शनों को पहुंचे हुए थे और भूरादेव पर भी भारी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित थे, परंतु पानी आने से रास्ता अवरुद्ध हो गया। हालांकि पानी करीब दो घंटे ही रहा। पानी उतरने के बाद ही श्रद्धालु अपने वाहनों को भूरादेव पर खड़े कर दूसरे पार पहुंच पाए।