फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: ई-रिक्शा पलटा, नीचे दबकर 15 साल के किशोर की मौत

Sun, 20 Apr 2025 02:57 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

नागलमाफी निवासी लखविंद्र 15 साल का था और कक्षा नौ में पढ़ता था। उसकी मौत होने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
लखविंद्र की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली मिर्जापुर क्षेत्र के गांव नागलमाफी निवासी मदन के 15 वर्षीय पुत्र लखविंद्र की ई रिक्शा पलटने से मौत हो गई।
विज्ञापन

लखविंद्र कक्षा 9 का छात्र था। गांव में ही खड़ी रिक्शा में जैसे ही वह चढ़ने लगा तो रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया और पलट गई। लखविंद्र उसके नीचे दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर उसके परिजन और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे। परिजन सीएचसी बेहट भी ले गए, जहां पर उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शाकंभरी चौकी इंचार्ज गजेन्द्र सिंह ने बताया कि मृतक के परिजन बिना किसी कार्यवाही के शव को ले गए। लखविंद्र के तीन बहन-भाई हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें