सहारनपुर में युवक और युवती द्वारा प्रेम-प्रसंग के बाद अदालत में शादी करने के मामले में कोतवाली सदर बाजार के सामने दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। आरोप है कि युवती पक्ष के लोगों ने चाकू से हमला कर युवक के दो भाइयों को घायल कर दिया। इतना ही नहीं हंगामा करते हुए कार पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दी गई।
दरअसल, थाना कुतुबशेर क्षेत्र के गांव पीरमाजरा निवासी आकाश का फतेहपुर गांव निवासी युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पिछले दिनों दोनों ने अदालत में शादी कर ली। युवती ने पति के पक्ष में कोर्ट में बयान दर्ज कराए। शनिवार की शाम युवती के बयान कोतवाली सदर बाजार में दर्ज होने थे।