सहारनपुर। मेरठ जोन की 27वीं अंतरजनपदीय पुलिस जूडो, वुशू, ताइक्वांडो, कराटे और पेंचक सिलॉट प्रतियोगिताएं डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में हुई। सबसे अधिक स्पर्धाओं में मेजबान सहारनपुर के खिलाड़ी छाए। दूसरे नंंबर पर मेरठ और उसके बाद गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर के खिलाड़ियों का प्रदर्शन रहा। प्रतियोगिता के तीसरे दिन जूडो के मुकाबले हुए। पुरुषों के 60 किलोग्राम भार में मेरठ के अजय पहले स्थान पर रहे। संवाद