फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कल 12 घंटे बंद रहेगा सहारनपुर-शामली रेल मार्ग

Sat, 04 Mar 2023 10:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
टपरी-मनानी के बीच डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का पुल, जिस पर रविवार को होगा काम
विज्ञापन
सहारनपुर। देवबंद रेलवे स्टेशन के बाद अब टपरी-मनानी के बीच डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पुल पर गार्डर रखने का काम होगा। इसके लिए रेलवे ने पांच मार्च को 12 घंटे का ब्लॉक लिया है। जिस वजह से सहारनपुर-शामली रूट की छह ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इससे करीब 10 हजार यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी।
विज्ञापन

इन दिनों रेल यात्रियों की परेशानी खत्म नहीं हो रही है। 25 फरवरी से देवबंद रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जा रहा है, जो चार मार्च को खत्म हो जाएगा। इससे सहारनपुर-मेरठ रेल मार्ग की ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। जालंधर-नई दिल्ली सुपर, अंबाला-दिल्ली इंटरसिटी, सहारनपुर-दिल्ली एक्सप्रेस निरस्त रही तो शताब्दी एक्सप्रेस को शामली रेल मार्ग से चलाया गया।
अब रेलवे ने टपरी-मनानी रेल मार्ग पर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के पुल पर गार्डर रखने को लेकर ब्लॉक लिया है। रविवार को सुबह साढ़े सात बजे से ब्लॉक शुरू होगा, जो शाम साढ़े सात बजे तक जारी रहेगा। जिसके चलते दिल्ली-हरिद्वार, सहारनपुर-शामली-दिल्ली एक्सप्रेस नहीं चलेगी, जबकि सहारनपुर-दिल्ली मेमू और सहारनपुर-दिल्ली एक्सप्रेस सहारनपुर-शामली के बीच रद्द रहेगी।
विज्ञापन

सहारनपुर-दिल्ली के रैक को दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेस बनाकर दिल्ली-मेरठ सिटी-हरिद्वार के लिए संचालित किया जाएगा। इस रूट की दिल्ली से सहारनपुर दोपहर एक बजे पहुंचने वाली पैसेंजर में यात्रियों की सबसे अधिक भीड़ होती है। इस ट्रेन के अलावा अन्य ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।
एक से चार घंटे का ब्लॉक भी होगा
पांच मार्च के अलावा अलग-अलग तारीखों में पुल पर गार्डर रखने के लिए एक से चार घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा। 14 मार्च को दोपहर ढाई बजे से साढ़े तीन बजे ब्लॉक रहेगा। 22 मार्च को ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक ब्लॉक होगा। 16, 23, 24, 25, 27 और 28 मार्च को दोपहर ढाई बजे से साढ़े पांच बजे तक, सात, 10, 11, 12, 13, 20 और 21 मार्च को ढाई बजे से साढ़े छह बजे तक ब्लॉक रहेगा।
अफसरों ने किया पुल का निरीक्षण
शुक्रवार को मेरठ डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के अधिकारियों ने टपरी-मनानी के बीच पड़ने वाले पुल का निरीक्षण किया। बारीकी से जांच पड़ताल की। इस दौरान अधिकारियों ने ब्लॉक में काम को लेकर जानकारी ली।
टपरी-मनानी के बीच डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के पुल पर गार्डर रखे जाने हैं, इसलिए पांच मार्च से 28 मार्च तक अलग तारीखों में ब्लॉक रहेगा। सबसे बड़ा ब्लॉक पांच मार्च को 12 घंटे का है। जिसकी वजह से सहारनपुर-शामली रेल मार्ग की कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
विज्ञापन

- अनिल कुमार त्यागी, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें