फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जनपद में 88 क्रय केंद्रों पर होगी गेहूं खरीद

Sat, 04 Mar 2023 10:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में सरकारी गेहूं खरीद की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए जिले में 88 क्रय केंद्र बनाए जाएंगे। जिन पर एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू होगी। इस बार सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य 2125 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है।
विज्ञापन

किसानों को गेहूं को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने के उद्देश्य से सरकार गेहूं की खरीद कराती है। इसके लिए जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने जनपद में इस बार 88 क्रय केंद्र निर्धारित किए हैं। इनमें खाद्य विभाग के नौ, प्रादेशिक कोओपरेटिव फेडरेशन के 60, प्रादेशिक कोओपरेटिव यूनियन के 13, यूपीएसएस के चार और भारतीय खाद्य निगम के दो क्रय केंद्र शामिल हैं। जिलाधिकारी ने इन सभी क्रय केंद्रों पर एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
यहां खुलेंगे क्रय केंद्र
जनपद में गेहूं की सरकारी खरीद के लिए 88 क्रय केंद्र बनाए जाएंगे। इनमें खाद्य विभाग के नवीन मंडी स्थल सहारनपुर, पुवांरका एट कमेशपुर, नवीन मंडी स्थल गंदेवड, नवीन मंडी स्थल रामपुर मनिहारान, नानौता, नकुड एट पदम नगली, नवीन मंडी स्थल गंगोह, सरसावा एवं सरसोंहेडी में क्रय केंद्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

पीसीएफ के थरौली, मल्हीपुर, नल्हेडा गुर्जर, नल्हेडा गाजी, पुंडेन, सुनहैटी खडखडी, कोटा, टोपरी, सरकडी शेख, भाऊपुर, घुन्ना, अनवरपुर बरौली, कलसिया, कुरडीखेडा, कांसेपुर, कादरपुर, हरिपुर, सढौली कदीम, बास्तम, अंबेहटा शुख, थीतकी, भायला, रणखंडी, डंघेडा, गंझेडी, बसेडा, दुगचाडा, मझौल, भाटोल, गांगनौली, चंदेना कोली, रामपुर मनिहारान, मिर्जापुर, मियानगी, भोजपुर, नानौता, बडगांव, मोरा, अनंतमऊ, बाधी, अंबेहटा, झबीरन, रणदेवा, अघ्याना, फंदपुरी, गंगोह, बीनपुर, तीतरों, रंधेडी, लखनौती, सांगाठेडा, सिकंदरपुर, समसपुर कलां, शाहजहांपुर, बुडढ़ाखेड़ा, दासेवाला, चिलकाना, पटनी, अलीपुरा, आल्हनपुर में गेहूं क्रय केंद्र बनाए जाएंगे।
पीसीयू के क्रय केंद्र बुडढ़ाखेड़ा अहीरान, कैलाशपुर, चमारीखेडा, छुटमलपुर (भैंसराव), हलवाना, न्यामतपुर, नागल, घाठेडा, पहांसू, सोना अर्जुनपुर, रामपुर मनिहारान, सलारपुरा, गंगोह में स्थापित होंगे।
यूपीएसएस पुवांरका (लखनौती कलां), रंडौल दाउदपुरा, रायपुर और इब्राहिमपुरा में क्रय केंद्र खोलेगा। इसके अलावा भारतीय खाद्य निगम के क्रय केंद्र नवीन मंडी स्थल सहारनपुर और नवीन मंडी स्थल छुटमलपुर में बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें