सहारनपुर के रुद्राक्ष शर्मा, मोहम्मद आमिश और आरव चौधरी का चयन हुआ।
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर जनपद के तीन क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन उत्तर प्रदेश की अंडर-14 क्रिकेट टीम के लिए हुआ है। यह टीम राज सिंह डूंगरपुर क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। खिलाड़ियों के चयन पर सहारनपुर क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और क्रिकेट प्रेमियों ने खुशी व्यक्त की है।
एसोसिएशन के चेयरमैन मोहम्मद अकरम ने बताया कि छत्तीसगढ़ में होने वाली अंडर-14 राज सिंह डूंगरपुर क्रिकेट ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश अंडर-14 टीम का गठन हुआ है। टीम में तीन खिलाड़ी सहारनपुर के हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज रुद्राक्ष शर्मा पुत्र सचिन शर्मा एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं, जिनके पिता सचिन यूपी पुलिस में इंस्पेक्टर हैं।