रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जगदीश सिंह ने बताया कि रोडवेज बस अड्डे पर शौचालय और मूत्रालय लंबे समय से बने हुए हैं। पहले इस मामले में कोई आपत्ति दर्ज नहीं की गई। उन्होंने कहा कि कुछ युवाओं ने नारेबाजी करते हुए यह तोड़फोड़ की।
इससे यहां मौजूद यात्रियों और अन्य लोगों को परेशानी हुई। उन्होंने बताया कि इस मामले में वरिष्ठ लिपिक सीश शर्मा के माध्यम से तहरीर दी गई है। इस बारे में एसपी सिटी विनीत भटनागर को भी अवगत कराया गया।
थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना के बाद सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर लोग चिह्नित किए जा रहे हैैं। कुछ को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। तोड़फोड़ करने वाले खुद को हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता बता रहे हैं।
थाना प्रभारी के मुताबिक इस मामले में अमरजीत लूथरा, विश कांबोज, अभिषेक कुमार, अभिषेक पंडित, आदित्य नामदेव सहित 17 नामजद सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना की जांच कराई जा रही है।