फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: गागलहेड़ी में सड़क हादसा, चलते ट्रैक्टर ट्राॅली का पहिया निकला, कई मजदूर घायल

Sat, 13 Jul 2024 02:55 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

सहारनपुर जनपद के गागलहेड़ी सरकारी नर्सरी से पेड लेने जा रही मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्राॅली का पहिया निकलने से हादसा हो गया। हादसे में महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के गागलहेड़ी सरकारी नर्सरी से पेड लेने जा रही मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्राॅली का पहिया निकलने से हरियाणा रोजवेज की बस से भिड़ंत हो गई। ट्राॅली मे सवार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस दौरान वाहनों का कई किमी लंबा जाम लग गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार करीब 10:30 बजे मांडेबॉस गांव से एक ट्रैक्टर ट्राली महिला मजदूरों को लेकर सरकारी नर्सरी से पेड लाने के लिए जा रहे थे। जैसे ही महिला मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्राॅली हिंडन पुल के समीप पहुंची तो ट्रैक्टर का अगला पहिया निकल गया।

पहिया निकलने पर सामने से आती हरियाणा रोजवेज से ट्रैक्टर ट्राली जा भिड़ी। ट्रैक्टर ट्राॅली ओर रोडवेज की भिड़त के बाद ट्राली मे बैठी सुमन पत्नी सेठपाल,कबुली पत्नी भरतु, शोराज पुत्र चोहल,नरेंद्र पुत्र लोती, रचना पत्नी बबलू,सोमकली पत्नी प्रवीण गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी प्राइवेट हॉस्पिटल मे भर्ती कराया। 
विज्ञापन


घटना के बाद हिंडन पुल पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम लगने से वाहनों की लाइन कैलाशपुर से लेकर देहरादून रोड पर पर दया शुगर मिल तथा भगवानपुर रोड पर मक्का बॉस तक जाम लग गया। जाम लगने से पुलिस कर्मियों को जाम खुलवाने में मशकक्त करनी पड़ी। 12 बजे तक जाम लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें