नानौता में दिल्ली यमुनोत्री हाईवे स्थित कोयो होटल में एसडीएम डॉ. पूर्वा शर्मा ने पुलिस बल के साथ छापा मारा। इस दौरान होटल से 20 से अधिक युवक-युवतियां पकड़े गए। इनमें एक युवती स्कूल ड्रेस में थी। पुलिस ने युवक-युवतियों सहित संचालक व एक अन्य को हिरासत लेते हुए एंट्री रजिस्टर व कई दस्तावेज कब्जे में लिए।
एसडीएम की टीम ने लगभग तीन घंटे तक होटल में जांच-पड़ताल की। कुछ युवक युवतियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया, जबकि छह से अधिक युवकों व महिलाओं को थाने ले जाकर पूछताछ की गई। इस दौरान पुलिस ने होटल संचालक व एक अन्य युवक को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
इस दौरान स्कूल की ड्रेस में एक युवती भी मिली, हालांकि उसकी पढ़ाई पूरी हो चुकी है। अनुमति संबंधी कागजातों में भी अनियमितताएं पाई गईं। पुलिस ने होटल का एंट्री रजिस्टर अपने कब्जे में ले लिया। कार्रवाई के दौरान एसडीएम ने अपने समक्ष ही होटल के शटर को बंद कराते हुए बाहर से ताला लगावाया। एसडीएम डॉ. पूर्वा शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ समय से होटल की शिकायतें मिल रही थी। इस वजह से कार्रवाई की गई है। युवकों का चालान किया गया, जबकि युवकों को उनके परिजनों को बुलाकर सौंप दिया गया।
एक मकान से पकड़े युवक-युवती
देवबंद में रेलवे रोड स्थित कॉलोनी में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक मकान से युवती-युवती को दबोचा है। मामला शनिवार की शाम का है। इंडस्ट्री एरिया में स्थित एक कॉलोनी में शिकायत मिलने पर पुलिस ने घर में छापा मारा, वहां एक युवक और युवती को हिरासत में लिया गया। इससे पूर्व मोहल्लावासियों ने हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि एक महिला पिछले काफी समय से अनैतिक कार्य में लिप्त है, जिस कारण मोहल्ले में गलत लोगों का आना जाना रहता है। इससे बच्चों पर भी बुरा असर पड़ रहा है। बताया कि इससे पूर्व भी महिला इसी आरोप में पकड़ी जा चुकी है। पुलिस का कहना है पूरे मामले की जांच की जा रही है।