फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: पुलिस ने उतरवाए विवादित बोर्ड, करणी सेना और क्षत्रिय समाज ने जताया विरोध, नारेबाजी

Wed, 28 Jun 2023 03:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर जनपद के बड़गांव थानाक्षेत्र में लगे विवादित बोर्ड बुधवार सुबह पुलिस ने हटवा दिए। हालांकि इस दौरान करणी सेना और क्षत्रिय समाज के युवाओं ने विरोध जताया। इस दौरान पुलिस से धक्का मुक्की भी हुई।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के बड़गांव थानाक्षेत्र में क्षत्रियों के सम्मान में, करणी सेना मैदान के नाम से गांव झबीरन, दल्हेड़ी, रेड़ा आदि में लगाए गए गुर्जर जनप्रतिनिधियों के बहिष्कार वाले बोर्ड को पुलिस प्रशासन नेउतरवा दिया है। हालांकि पुलिस को इस दौरान क्षत्रिय समाज के विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध कर रहे कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


बुधवार सुबह मिहिर भोज प्रकरण को लेकर करणी सेना तथा क्षत्रिय समाज के लोगों द्वारा बड़गांव क्षेत्र के झबीरन रेड़ा, दल्हेड़ी सहित विभिन्न कई गांव में गुर्जर जनप्रतिनिधियों के बहिष्कार वाले बोर्ड लगाये जाने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा आनन फानन में लगे बोर्डो को उतारने का प्रयास किया, लेकिन करणी सेना तथा क्षत्रिय समाज की भीड़ सामने पुलिस कई घंटे तक बेबस बनी रही। 

यह भी पढ़ें: Meerut: भाजपा नेत्री का फर्जी अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोपी रविंद्र नागर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामा की सूचना के बाद एसडीएम रामपुर संगीता राघव व सीओ देवबंद रामकरन भारी पुलिस बल के साथ गांव झबीरन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की भीड़ को समझा बुझाकर जनप्रतिनिधियों के बहिष्कार वाले बोर्ड को उतारने की बात कहते ही एकत्र भीड़ ने मौके पर ही नारेबाजी करते ही पुलिस का जमकर विरोध किया। 

मामला बढता देख पुलिस ने हंगामा काट रहे करणी सेना व क्षत्रिय समाज के नवयुवकों के बीच हुई धक्का मुक्की के बाद क्षेत्र में लगे सभी बहिष्कार के बोर्डो को उतरवा लिया गया तथा कुछ युवकों को मौके से हिरासत में लेकर थाने पर लाकर बैठा लिया। 

एसडीएम संगीता राघव का कहना है कि सुरक्षा की दृष्टि से बड़गांव क्षेत्र में पीएसी पुलिस बल के साथ प्रभारी निरीक्षक देवबंद एचएन सिंह, नागल प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार, नानौता प्रभारी निरीक्षक चन्द्रसेन सैनी, रामपुर मनिहारन थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार, एलआईयू टीम सहित विभिन्न थानों से भारी फोर्स लगाया गया है। थाने में बैठे करणी सेना कार्यकर्ताओं व क्षत्रिय समाज के युवाओं को छुड़ाने के लिए भीड़ जमा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें