कार्रवाई रहेगी जारी : एसएसपी
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि हाजी इकबाल की अवैध संपत्ति कुर्क की जा रही है। लखनऊ और नोएडा में 301 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई है। आगे भी कार्रवाई की जारी रही।
यह भी पढ़ें: हादसे में उजड़ गया परिवार: माता-पिता की मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल, गम में डूबा पूरा गांव
45 मामले है दर्ज
इकबाल पर अवैध खनन, लोगों की संपत्ति कब्जाने, दुष्कर्म, डकैती, मारपीट, जानलेवा हमला, बंधक बनाने सहित 45 मामले दर्ज हैं। कई मामलों में हाजी इकबाल का पुत्र अब्दुल वाजिद, जावेद, मोहम्मद अफजाल, अलीशान और उसके भाई पूर्व एमएलसी मोहम्मद अली भी नामजद है। चारों पुत्र और भाई जेल बंद है, जबकि हाजी इकबाल फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी को पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।