फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: करंट लगने से कूड़ा बीन रहे युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 27 Aug 2023 01:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर जनपद में करंट लगने से कूड़ा बीन रहे युवक की मौत हो गई। युवक द्वारा शोर मचाने पर राहगीर व पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वसीम को जिला अस्पताल भिजवाया जहां चिकित्सकों ने वसीम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के अंबहेटा थानाक्षेत्र में कूड़ा बीनने के दौरान करंट लग जाने से एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक खाताखेडी निवासी वसीम पुत्र सलीम (30) अपने साथी खाताखेडी निवासी रिहान पुत्र नन्हा के साथ रविवार को कूडा बीनने फन्दपुरी आया था।

 

फन्दपुरी चौकी प्रभारी राहुल शर्मा ने बताया कि रिहान ने पुलिस को बताया कि वसीम कूड़ा बीनने राजबाहे के पास गया तो वहां पहले से टूटें पडे एलटी लाइन के तार की चपेट में आने से वसीम बेहोश हो गया।

 

रिहान द्वारा शोर मचाने पर राहगीर व पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वसीम को जिला अस्पताल भिजवाया जहां चिकित्सकों ने वसीम को मृत घोषित कर दिया।

 

फन्दपुरी चौकी प्रभारी राहुल शर्मा ने बताया कि वसीम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दूसरी ओर अवर अभियंता रामकुमार का कहना है कि तार टूटें होने की उन्हें कोई सूचना नहीं मिली थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें