घायल एसपी व पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
दो पुलिसकर्मी घायल, बदमाश की मौत
मुठभेड़ में सरसावा थाना प्रभारी प्रवेश शर्मा के बाजू में गोली लगी, जबकि सर्विलांस शाखा के प्रधान आरक्षी सोनू शर्मा के हाथ में गोली लगी। घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में इनामी बदमाश अहसान कपूरी घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कई गंभीर मामलों में वांछित था बदमाश
पुलिस के अनुसार अहसान कपूरी पर लूट, डकैती और रंगदारी समेत तीस से अधिक मुकदमे दर्ज थे। वह बेहट थाने से एक लाख रुपये का इनामी घोषित था। मौके से चार अवैध हथियार और बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं। फरार दूसरे बदमाश की तलाश में पुलिस लगातार कांबिंग अभियान चला रही है।