फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: पुलिस ने 24 घंटे में किया महिला से लूट का खुलासा, रोजगार न मिला तो बने बदमाश, चार गिरफ्तार

Wed, 29 Mar 2023 04:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस ने फाइनेंस कंपनी की महिला से कर्मचारी से लूट के मामले में 24 घंटे के भीतर ही खुलासा करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से नकदी, हथियार और तीन मोटरसाईकिल बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तार बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के कोतवाली रामपुर मनिहारान क्षेत्र में फाइनेंस कंपनी की महिला कर्मचारी से लूट करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। इनके साथ ही एक अन्य बदमाश भी पकड़ा गया, जो इस गिरोह का सदस्य है और बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। आरोपियों पास से नकदी, हथियार और तीन मोटरसाईकिल बरामद हुई हैं।

विज्ञापन


एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने पत्रकार वार्ता में बताया कि नानौता निवासी रचना पांचाल एक निजी फाइनेंस कंपनी में नौकरी करती हैं। रामपुर मनिहारान क्षेत्र में दिल्ली रोड पर उनका कार्यालय है। मंगलवार की दोपहर वह क्षेत्र के कुछ गांवों से समूहों की महिलाओं से रुपयों की कलेक्शन कर बाइक पर घर लौट रही थी। गांव नैनखेड़ी-सलेमपुर मार्ग पर तीन बदमाशों ने नकदी से भरा बैग लूट लिया था।

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar:  दरोगा के साथ हाथापाई में पूर्व विधायक संगीत सोम दोषमुक्त, तीन साथियों को दो साल की सजा
विज्ञापन

 

विज्ञापन

बदमाशों को पकड़ने के पुलिस टीम को लगाया गया। बुधवार को पुलिस ने क्षेत्र से ही सौरभ व सचिन निवासी गांव सांचलू कोतवाली रामपुर मनिहारान, टिंकू निवासी गांव महेशपुर थाना बड़गांव और शाहरूख निवासी गांव तुरमतखेड़ी को गिरफ्तार किया है। सौरभ, टिंकू और सचिन के पास से लूट 63 हजार की नकदी, घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाईकिल, एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं। इन्हीं तीनों आरोपियों ने वारदात की थी।
 
वाहन भी चोरी करते थे आरोपी
एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पता चला कि शाहरूख भी इनके गिरोह का सदस्य है, जो इनके साथ मिलकर मोटरसाईकिल चोरी की घटना को अंजाम देता था। इसके पास से चोरी की एक मोटरसाईकिल बरामद हुई है। इस गिरोह का पांचवा आरोपी फरार है, जिसकी पकड़ने के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
 
कक्षा नौवीं पास है सौरभ
महिला से लूट की योजना सौरभ ने बनाई थी। सौरभ कई दिन से महिला की रेकी कर रहा था, जिसे पता था कि रचना क्षेत्र के गांव से पैसों का कलेक्शन कर अपने कार्यालय या घर लौटती है। सौरभ और सचिन पे कक्षा नौ तक पढ़ाई की है। इसके अलावा टिंकू दसवीं पास है। आरोपियों का कहना है कि रोजगार न होने की वजह से उन्हें पैसों की जरूरत थी। इसलिए लूट की घटना को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें