फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tragedy: यूपी के इस गांव में बेबसी का ये कैसा आलम, बारिश में पन्नी के नीचे अंतिम संस्कार करने को मजबूर ग्रामीण

Wed, 29 Mar 2023 12:39 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर मनिहारान

सार

ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान घाट में शेड न होने के कारण उन्हें प्रियजनों के अंतिम संस्कार में काफी दिक्कत आती है।
विज्ञापन
पन्नी की छत बनाकर अंतिम संस्कार करते गांव वाले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर सहारनपुर के रामपुर मनिहारान तहसील के गांव सकतपुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें श्मशान घाट में शेड न होने के चलते बारिश के दौरान पन्नी के नीचे ग्रामीण शव के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया संपन्न कर रहे हैं।

विज्ञापन


सकतपुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित कुमार वायरल वीडियो को 20 मार्च का बता रहे हैं। बीमारी के चलते इस दिन गांव में एक महिला की मृत्यु हो गई थी। उस समय बहुत तेज बारिश हो रही थी। जैसे ही बारिश रुकी तो ग्रामीण महिला के शव को अंतिम संस्कार करने के लिए लेकर चल दिए। तभी अंतिम संस्कार के दौरान बारिश फिर से शुरू हो गई तो ग्रामीणों को पन्नी का सहारा लेकर शव का अंतिम संस्कार करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान घाट में शैड न होने के कारण उन्हें प्रियजनों के अंतिम संस्कार में काफी दिक्कत आती है।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित कुमार का कहना है कि श्मशान घाट की जमीन पर लगे पेड़ कटवाने के संबंध में एसडीएम रामपुर मनिहारान को एक प्रार्थना पत्र दिया हुआ है। पेड़ काटने के बाद शमशान घाट बन सकेगा।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम संगीता राघव ने बताया कि चार दिन पहले ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने एक प्रार्थना पत्र दिया था। लेखपाल को मौके पर भेजकर श्मशान घाट की जमीन की पैमाइश कराकर रिपोर्ट देने के निर्देश दिये गए हैं। जल्द ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें