घटना गत वर्ष की बताई थी, जिसमें उसे ग्लोकल यूनिवर्सिटी में नौकरी देने के बहाने बुलाकर आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। आरोपी जेल में बंद है। हाजी इकबाल के बेटों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड मंजूर पहले ही कराया जा चुका है।
यह भी पढ़ें: महंगाई की ऐसी मार: फिर चूल्हे के धुएं में घुट रहीं महिलाएं, कबाड़ हो रहे गैस सिलिंडर, हैरान कर देगी ये रिपोर्ट
इस मामले में बृहस्पतिवार को तारीख होने पर चित्रकूट जेल में बंद पूर्व एमएलसी महमूद अली को पुलिस ने यहां लाकर सिविल जज अमित कुमार की कोर्ट में पेश किया। जहां विवेचक असगर अली के प्रार्थना पत्र पर अदालत ने महमूद अली का 28 मार्च तक का न्यायिक रिमांड मंजूर किया है। अदालत में पेशी के बाद महमूद अली को वापस चित्रकूट जेल भेज दिया गया है।