फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, बिजनौर में थी तैनाती

Fri, 10 Feb 2023 08:38 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

मृतक की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी। जिसको अभी कोई संतान नहीं है। सीओ देवबंद रामकरण सिंह एवं थाना प्रभारी निरीक्षक सुबे सिंह व अन्य पुलिसकर्मियों ने भी उसकी अर्थी को कंधा दिया।
विज्ञापन
सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के थाना किरतपुर में तैनात सोहनचिड़ा निवासी पुलिसकर्मी की सड़क हादसे में मौत हो जाने के बाद उसके पैतृक गांव में कोहराम मच गया। शुक्रवार देर शाम पुलिस की सलामी के साथ गांव के श्मशान घाट में शव का अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव सोहनचिड़ा निवासी 32 वर्षीय सचिन पुत्र महेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात था। वर्तमान में वह किरतपुर थाने में था। बृहस्पतिवार को एक सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। गांव में सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

मृतक की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी। जिसको अभी कोई संतान नहीं है। सीओ देवबंद रामकरण सिंह एवं थाना प्रभारी निरीक्षक सुबे सिंह व अन्य पुलिसकर्मियों ने भी उसकी अर्थी को कंधा दिया। सहारनपुर पुलिस लाइन से आई गार्द की सलामी के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। यात्रा में सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें