सहारनपुर जनपद में कोतवाली देवबंद पुलिस ने शुभम नामक युवक पर तेजाब फेंकने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो आरोपी फरार है। इनमें से एक आरोपी के युवती से प्रेम संबंध थे, जिसकी सगाई शुभम से हो गई थी। इसी रंजिश में आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया।