फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बाइक सवार तीन युवकों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत दो, घायल

Sun, 08 Jan 2023 02:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गागलहेड़ी थानाक्षेत्र में बाइक सवार तीन युवकों को ट्रक ने टक्कर मारी। एक की मौके पर मौत हुई,जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार काली नदी चौकी के समीप चौरादेव गेट पर भगवानपुर की ओर से आते ट्रक ने उसी दिशा से आ रहे बाइक सवार तीन लोगो को टक्कर मार दी। जिसमे बाइक चला रहे विक्रम (37) पुत्र प्रेम सिंह निवासी सिकरोड़ा थाना भगवानपुर की मौके पर ही मौत हो गई, ज़बकि शौरभ  (22) पुत्र इसम सिंह, अंकित  (24):पुत्र चंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: Meerut Jewelry Expo: आज से हुआ ज्वेलरी शो का आगाज, देश भर से पहुंचे सराफा व्यापारी, ये है खास आकर्षण
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो घायलों को हरोड़ा स्थित सीएचसी भेजा  जहाँ से उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वही विक्रम के शव का पुलिस ने पचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मृतक ने हेलमेट लगाया हुआ था। 
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक सुनील नेगी ने बताया की ये तीनो अपने गांव से थाना क्षेत्र के गांव मक्काबॉस मे पॉपुलर के पेड़ो को खोदने के लिए आ रहे थे। काली नदी नदी पुलिस चौकी के पास ये दुर्घटना के शिकार हो गए। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं आयी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पजीकृत किया जायेगा। ट्रक को कब्जे मे ले लिया गया है चालक मोके से फरार होने मे कामयाब रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें