फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: थाने से अचानक गायब हुई नई लैपर्ड बाइक, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी, बाद में सामने आई ये बात

Fri, 16 Jun 2023 06:14 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : थाने से अचानक नई लैपर्ड बाइक गायब हो गई। इससे पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, बाद में यह बात सामने आई तो अफसरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में थाना जनकपुरी से एक होमगार्ड सादे कपड़ों में नई लैपर्ड बाइक लेकर चला गया। इसके बाद थाने से लैपर्ड चोरी होने का शोर मचा तो पुलिसकर्मियों में भी अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर बाद होमगार्ड लैपर्ड लेकर थाने पहुंचा, तब पुलिस ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


दरअसल, थाना जनकपुरी को बृहस्पतिवार को एक नई लैपर्ड बाइक मिली थी, जिस पर बीट के सिपाही गश्त करते हैं। रात साढ़े दस बजे लैपर्ड थाना परिसर में खड़ी थी और चॉबी भी उसमें लगी थी। तभी, एक होमगार्ड लैपर्ड लेकर जिला अस्पताल तक चला गया। इसके बाद थाने से लैपर्ड चोरी होने की बात फैल गई। 

यह भी पढ़ें: एक ऐसा कांड: जिसने शर्म से झुका दीं आंखें, वरिष्ठ वकील की गंदी हरकत से हर कोई हैरान, किशोरी के बयान हुए दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद थाना जनकपुरी पुलिस ने भी लैपर्ड की तलाश शुरू कर दी। तभी, होमगार्ड लैपर्ड लेकर थाने पहुंच गया। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि होमगार्ड लैपर्ड लेकर अस्पताल तक गया था, जो कुछ देर बाद ही लौट आया।

यह भी पढ़ें: नौचंदी मेले में रूह कंपाने वाला हादसा: एक माह की बच्ची की कुचलकर मौत, बाल-बाल बची मां, कार चालक की जमकर धुनाई

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें