फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पुलिस चौकी के निकट युवक का शव मिलने से सनसनी, मारपीट के बाद बेल्ट से गला घोटकर की हत्या

Mon, 29 May 2023 10:28 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर जनपद में एक युवक की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया गया। युवक का शव पुलिस चौकी के निकट मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। युवक को बुरी तरह से मारपीट कर उसकी ही बेल्ट से गला घोटकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
जंगल में मिला शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के गागलहेड़ी में यूपी उत्तराखंड बाॅर्डर पर स्थित काली नदी पुलिस चौकी के निकट युवक की हत्या कर शव खेत मे फेंक दिया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की पहचान नहीं हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह को ग्रामीण अपने खेत पर पहुंचे तो चौरादेव वाले रास्ते पर खेत मे एक युवक का शव पड़ा मिला। युवक के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किए गए थे और सिर के पीछे भी कई घाव नजर आ रहे थे। युवक के गले में बेल्ट बंधी थी। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन युवक की पहचान नहीं हो पाई।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: ड्रोन से सर्वे पूरा, अब अवैध भवनों पर होगी कार्रवाई, सुबह से तेज हई धूप, दिन का तापमान बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शव की जांच करते हुए पुलिस ने युवक के गले मे बंधी उसकी बेल्ट को अलग किया। शव की हालत देखकर लग रहा था कि गंभीर रूप से मारपीट करने के बाद युवक की यहां लाकर उसकी ही बेल्ट से गला घोंट कर  हत्या की गई है।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि देर शाम तक यहां सब ठीक था। देर रात ही इस घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं शव मिलने वाली जगह भी सड़क से दूर नहीं है। सड़क के किनारे पाॅपुलर के पेड़ों के बीच शव मिला है।  

प्रभारी निरीक्षक सुनील नेगी ने बताया कि युवक की हत्या कर शव को यहां डाला गया प्रतीत होता है। सिर पर काफी चोटें हैं तथा उसकी ही बेल्ट से गला घोंटा गया है। युवक की उम्र 25 वर्ष के करीब है। शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें