कैराना के सपा विधायक नाहिद हसन को एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट ने नौ मार्च को तलब किया है। जिसके खिलाफ दो मामलों में आरोप तय होंगे। उनके अधिवक्ता की ओर से अदालत में प्रार्थना पत्र देकर उन पर झूठा मामला दर्ज कराए जाने की बात कही गई थी, जिन्हें अदालत ने निरस्त कर दिया।