फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: आखिर दबोचा गया 25 हजार का इनामी बदमाश, भेष बदलकर गोशाला में रह रहा था आरोपी

Sat, 04 Feb 2023 05:41 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : रेलवे पुलिस ने आखिरकार 25 हजार के इनामी बदमाश को दबोच लिया है। वह भेष बदलकर गोशाला में रह रहा था।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने ट्रेनों में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 25 हजार के इनामी लोकेश कुमार को गिरफ्तार किया है। गिरोहबंद अधिनियम का आरोपी पिछले चार साल से फरार चल रहा था और मथुरा में भेष बदलकर रह रहा था।

विज्ञापन


जीआरपी थाने में रेलवे पुलिस उपाधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र कुमार यादव ने पत्रकारों से वार्ता में इसकी जानकारी दी। बताया कि शनिवार की सुबह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-3 पर जीआरपी ने आरोपी लोकेश कुमार पुत्र प्रकाश चंद निवासी ताहरपुर को पकड़ा है। 

सीओ ने बताया कि वह स्टेशन और आउटर से छूटने वाली ट्रेनों में सवार होता है। ट्रेन की रफ्तार बढ़ते ही गिरोह के सदस्यों के साथ चोरी करता है। पकड़े गए गिरोहबंद आरोपी पर जीआरपी की ओर से 25 हजार का इनाम है। सहारनपुर जीआरपी थाने में उसके खिलाफ सात मुकदमे दर्ज हैं। आरपीएफ से भी आरोपी के बारे में जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: बागपत में घर से कोंचिग करने गया छात्र लापता, बिजनौर में अधिकारियों पर जमकर बरसे जिलाधिकारी
विज्ञापन


रिश्तेदारी में मिलने आया था
सीओ ने बताया कि आरोपी लोकेश बेहद शातिर अपराधी है। उसने ट्रेनों में कई बार यात्रियों के मोबाइल, नगदी, पर्स आदि चोरी किए। वर्ष 2018 से मथुरा में एक गौशाला में भेष बदलकर गौसेवा कर रहा था। वह सहारनपुर में अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था। शनिवार को वापस मथुरा जा रहा था, तभी स्टेशन पर जीआरपी ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: UP: चुन्नु-मुन्नु सुरंग चोर गैंग के खौफनाक इरादे नाकाम, बदमाश लिखकर गए, सॉरी हम तिजोरी नहीं तोड़ पाए,फिर आएंगे

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें