Saharanpur News : एक दंपती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाकर जान दे दी। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
सहारनपुर जनपद में कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला मातागढ़ में एक दंपती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
मोहल्ला मातागढ़ में पवन और उनकी पत्नी पद्मा रहती थीं। बताया गया कि बुधवार की रात में दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। वहीं, गुरुवार सुबह बेटा हार्दिक दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों की उम्र करीब 60 वर्ष थी।