फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी डंडे व धारदार हथियार, महिला समेत छह घायल

Fri, 26 May 2023 10:01 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मामूली विवाद को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। धारदार हथियारों को भी प्रयोग हुआ। संघर्ष के दौरान महिला समेत छह लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
हमले में घायल व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में इस कदर संघर्ष हुआ कि कुल छह लोग घायल हो गए। बेहट कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव रंडौल में ट्रांसफार्मर पर तार जोड़ने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया, जिसमें महिला समेत छह लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव रंडौल निवासी वेदपाल के घर के पास ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। गुरुवार रात करीब साढे नौ बजे इसी ट्रांसफार्मर पर तार जोड़ने को लेकर वेदपाल और कामेश पक्ष  के बीच कहासुनी होने के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडों एवं धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: आज विश्वविद्यालय में शपथ लेंगे महापौर और पार्षद, 29 मई से वंदे भारत ट्रेन का नियमित संचालन
विज्ञापन
विज्ञापन


संघर्ष में कामेश (30) उसका भाई अंकुज (28) व दूसरे पक्ष के वेदपाल (60), उसकी पत्नी कुसुम (58), पुत्र नरेश (28) व प्रमोद (30) घायल हो गए। सूचना मिलते ही बेहट पुलिस मौके पर पहुंची और लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर-बितर करने के बाद घायलों को सीएचसी पहुंचाया। 

इंस्पेक्टर बृजेश कुमार पांडेय ने बताया, कि अभी तक किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें