फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुठभेड़ में दबोचा गचा 25 हजार का इनामी बदमाश, पैर में गोली लगने से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर

Mon, 23 Jan 2023 11:27 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश दबोचा गचा। बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में देवबंद-बरला मार्ग स्थित धारुवाला गांव के समीप पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। इस बीच बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जिसे बाद में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


सोमवार की रात्रि करीब पौने दस बजे देवबंद-बरला मार्ग पर पड़ने वाले धारुवाला गांव के निकट पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बड़गांव के सरसीना निवासी बदमाश सक्षम त्यागी को गिरफ्तार किया है। हर मुठभेड़ की तरह इसमें भी बदमाश को पैर में गोली लगी है। जिसे पुलिस ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बदमाश को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। 

यह भी पढ़ें: PHOTOS: बिटौड़े में लाश जलती देख कांप उठे लोग, गांव में फैल गई सनसनी, शव की पहचान करने में जुटे अफसर
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ रामकरण का कहना है कि सक्षम पर विभिन्न थानों में सात आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। बताया कि बदमाश के पास से एक पिस्टल और बाइक बरामद हुई है।

यह भी पढ़ें: UP: आदित्य राणा के सरेंडर की उड़ी अफवाह, पुलिस अफसरों में मचा हड़कंप, ढाई लाख का इनामी है कुख्यात

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें