फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नकली नोटों के मामले में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, पहचान छिपाकर बिहार में कर रहा था ठेकेदारी

Wed, 25 Jan 2023 08:17 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : आखिर 25 हजार का इनामी गिरफ्तार हो गया है। आरोपी पहचान छिपाकर बिहार में ठेकेदारी कर रहा था। उसने शादी भी कर ली।
विज्ञापन
आरोपी उस्मान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में नकली नोटों के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी उस्मान को कोतवाली मंडी पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी पहचान छिपाकर बिहार में रह रहा था और ठेकेदारी का काम कर रह था। उसने बिहार में शादी भी कर ली थी।

विज्ञापन


एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 17 जून 2021 को कोतवाली मंडी पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले गिरोह को पकड़ा था। आरोपियों के पास से 3.86 लाख के नकली नोट बरामद हुए थे। इनमें आरोपी उस्मान निवासी गांव थीतकी कोतवाली देवबंद फरार हो गया था।  

बताया गया कि न्यायालय से आरोपी के गैर जमानती वारंट भी जारी हुए थे। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित हुआ था। कोतवाली मंडी इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह को एक सूचना मिली। जिस पर पुलिस ने आरोपी को बिहार के जिला पूर्णिया के थाना धमदाहा के गांव कुकराऊ स्थित उसकी ससुराल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग थानों में 21 मामले दर्ज हैं। आरोपी गिरोह बंद अपराधी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कौन है शाहिद मंजूर: लखनऊ हादसे से सुर्खियों में आया नाम, पढ़ें राजनीति सफर से परिवार तक के बारे में सब कुछ

विज्ञापन

नाम बदलकर बिहार में कर ली शादी
फरार होकर उस्मान बिहार के पूर्णिया जनपद में पहुंचा था और यहां पर इसने नाम बदलकर एक युवती से शादी भी कर ली थी। इसके साथ ही आरोपी ने फर्जी कागजात तैयार कर ठेकेदारी का भी काम शुरू कर दिया था।

यह भी पढ़ें: UP: आकर्षण का केंद्र बना मंत्री संजीव बालियान का गांव, सेल्फी लेने पहुंच रहे लोग,तस्वीरें देख आप भी कहेंगे वाह

30 प्रतिशत में बेच देते थे नकली नोट
एसपी सिटी ने बताया कि उस्मान से पूछताछ में जानकारी मिली है कि वो और उसके गिरोह के सदस्य रंगीन प्रिंटर पर नोट छापते थे। इसमें स्टांप पेपर के कागजात भी इस्तेमाल करते थे। इसके बाद आरोपी 30 प्रतिशत पैसा लेकर नकली नोट बेच देते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें