फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों ने हत्या की जताई आशंका, पुलिस बोली आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव। कस्बे में अंकित शर्मा की मौत पर परिजन और पुलिस अलग अलग राह पर है। जहां परिजनों ने मौत का कारण हत्या बताया है वहीं पुलिस आत्महत्या मानकर चल रही है। पुलिस ने आत्म हत्या का ही मामला दर्ज किया है। पुलिस जांच करने की बात कर रही है।
विज्ञापन

मृतक के पिता शिवधन शर्मा का कहना है कि बेटा अंकित बृहस्पतिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे घर से खेत पर गया था। करीब ढाई बजे अंकित का गोली लगा शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने शव के पास से 315 बोर का एक तमंचा, एक खोखा, दो जिंदा कारतूस तथा सल्फास के दो पैकेट भी बरामद किए थे। उनका कहना है कि बेटे की हत्या की गई है। पुलिस मामले को बदलना चाहती है। इस मामले को लेकर शुक्रवार को ग्राम प्रधान के साथ एक प्रतिनिधि मंडल थाना प्रभारी से मिला और मामले की हर बिंदु परे जांच कराने की मांग की। उधर थाना प्रभारी रनवीर सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। फिलहाल आत्म हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें