सांसद के घर के पास तैनात पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
दो दिन पहले आसपा के राष्ट्रीय महासचिव रविंद्र भाटी को मेरठ के दादरी मंडोरा क्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था। सांसद चंद्रशेखर आजाद बृहस्पतिवार को भाटी से मिलने मेरठ जेल जाने वाले थे। आजाद समाज पार्टी ने अपने फेसबुक पेज पर इसकी पोस्ट की थी। आधी रात के बाद से ही फतेहपुर पुलिस ने सांसद के हरिजन कालोनी स्थित आवास के बाहर डेरा डाल दिया था।
बृहस्पतिवार सुबह बिहारीगढ़ और नागल थानाध्यक्ष के हां भी पुलिस फोर्स पहुंच गई। इसके बाद एसपी देहात सागर जैन ने छुटमलपुर पहुंचकर सांसद चंद्रशेखर आजाद के साथ बात की। कुछ देर वार्ता करने के बाद वह वापस लौट गए। इसके बाद अचानक से यहां से पुलिस हटा ली गई।
सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि हिरासत में लेने से वह डरने वाले नहीं हैं, हर सूरत में मेरठ जाएंगे। इसी बीच सांसद आवास पर पुलिस के जमावड़े की खबर मिलने पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी जुट गए। भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन, आसपा के जिलाध्यक्ष सचिन खुराना, भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित राज गौतम, काशी मौर्य, विधिक सलाहकार संदीप कांबोज, प्रदेश सचिव सचिन एडवोकेट आदि मौजूद रहे। एसपी देहात सागर जैन का कहना है कि सांसद को हिरासत में नहीं लिया गया। पुलिस केवल सांसद से उनके कार्यक्रम के बारे में जानने गई थी।
पहुंच गए मेरठ जेल
सांसद चंद्रशेखर इसके करीब एक घंटे बार पुलिस को चकमा देकर रवाना हो गए और मेरठ जेल पहुंच गए।
ये भी देखें...
Saharanpur: शरीर से कटकर जुदा हो गए तीन छात्रों के पैर, सड़क पर पड़े तड़पते रहे, एक ने दम तोड़ा