फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: स्टार पेपर मिल में लगी भीषण आग, कर्मचारी की जिंदा जलकर मौत, करोड़ों का नुकसान

Wed, 02 Nov 2022 11:02 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

उत्तर  प्रदेश के सहारनपुर में  कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित स्टार पेपर मिल में रात दो बजे भीषण आग लगने से करोड़ों का नुकसान हो गया। आग लगने से एक कर्मचारी की जलकर मौत हुई है। बताया गया कि आठ दमकल गाड़ियों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया।
विज्ञापन
स्टार पेपर मिल में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर  प्रदेश के सहारनपुर में  कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित स्टार पेपर मिल में रात दो बजे आग लग गई। पता लगते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन


सीएफओ तेजवीर सिंह ने बताया कि पेपर मिल के गोदाम में आग लगी थी और जो भयंकर रूप ले चुकी थी, जिसमें करोड़ों रुपए का कागज जलकर राख हो गया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। करीब सुबह 6:00 बजे फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया।


यह भी पढ़ें:Saharanpur Swine Flu: सहारनपुर में स्वाइन फ्लू पीड़ित महिला की मौत, कई दिनों से चंडीगढ़ पीजीआई में थी भर्ती

विज्ञापन


एक कर्मचारी की मौत

बताया गया कि आग बुझाने में दमकल विभाग की करीब आठ गाड़ियां लगी। मुजफ्फरनगर से भी दमकल विभाग की टीमों को सहारनपुर बुला लिया गया था।

विज्ञापन


स्टार पेपर मिल में गोदाम में लगी आग में एक कर्मचारी लाल बहादुर मंडल (57)  की जलने से मौत हुई है। सीएफओ तेजवीर सिंह ने बताया कि यह कर्मचारी गोदाम में ही कार्यरत था और वहीं कैंपस में रहता था। हालांकि इस मामले में अभी स्टार पेपर मिल प्रबंधन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें