उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आज दोपहर कोर्ट रोड पर रेडीमेड कपड़ों के शोरूम में आग लग गई। शोरूम से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार आग किस वजह से लगी इसका अभी पता नहीं चल सका है। फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकार के अनुसार शहर के कोर्ट रोड पर कपड़े की ब्रांडेड कंपनी मडाम के शोरूम में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
अभी तक आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। वहीं आग में लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। शोरूम किशनपुरा निवासी विपिन गर्ग का बताया जा रहा है। मौके पर सीएफओ तेजवीर सिंह और अग्निशमन अधिकारी नगर ऋषभ पंवार टीम के साथ आग बुझाने में जुटे रहे। शोरूम के बेसमेंट में आग लगी। आग लगने की घटना से मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।