फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: सराफा बाजार में ज्वैलरी की दो दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

Fri, 10 Jul 2026 06:57 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

कोर्ट रोड निवासी रामबाबू अग्रवाल और साउथ सिटी निवासी दीपक वर्मा की सराफा बाजार में दुकान हैं। शुक्रवार सुबह इन दुकानों में आग लग गई। दमकल की गाड़ियों ने आकर आग बुझाई। आग लगने का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। 
विज्ञापन
दुकानों में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर कोतवाली क्षेत्र के व्यस्त सराफा बाजार में शुक्रवार को ज्वैलरी की दो दुकानों में आग लगने से हड़कंप मच गया। सुबह बाजार खुलने के दौरान एक दुकान से धुआं उठता देख आसपास के व्यापारियों में अफरातफरी फैल गई। व्यापारियों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कोर्ट रोड निवासी रामबाबू अग्रवाल की 'अग्रवाल ज्वेलर्स' और साउथ सिटी निवासी दीपक वर्मा की 'दीपक ज्वेलर्स' नाम की दुकानें एक-दूसरे के समीप स्थित हैं। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे दीपक ज्वेलर्स से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ, जो कुछ ही देर में आग की लपटों में बदल गया। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने तुरंत ही पास की अग्रवाल ज्वेलर्स को भी अपनी चपेट में ले लिया। दुकानों में लगे पीवीसी पैनल प्लास्टिक के होने के कारण आग की लपटें और भी भड़क गईं, जिससे नियंत्रण पाना मुश्किल हो गया।
 

स्थानीय व्यापारियों ने तत्काल पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और पानी की बौछारों से आग को बुझाने का कार्य शुरू किया। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से नियंत्रण पाया जा सका।
 

प्रारंभिक जांच में आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, आग से हुए नुकसान का सही आकलन करने के लिए अग्निशमन विभाग की टीम द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है। इस घटना से दुकानदारों में भारी रोष और चिंता व्याप्त है।
 
विज्ञापन

विधायक और मेयर आए, मदद का दिया आश्वासन
घटना की सूचना मिलते ही नगर विधायक राजीव गुंबर और महापौर डॉ. अजय कुमार भी तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित दुकानदारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह ने बताया कि आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है और जल्द ही रिपोर्ट सौंपी जाएगी। इस घटना ने बाजार में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें