फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: मदरसे में पढ़ने वाला छात्र पूर्वी यमुना नहर में डूबा, तलाश में जुटी एनडीआरएफ की टीम

Tue, 01 Aug 2023 07:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर जनपद में मदरसे में पढ़ने वाला एक छात्र पूर्वी यमुना नहर में डूब गया। सूचना पर पुलिस व एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और छात्र की तलाश कराई लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। वहीं छात्र के डूबने से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Yamuna - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मंगलवार दोपहर को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां मिर्जापुर कोतवाली मिर्जापुर के एक गांव के मदरसे में पढ़ने वाला छात्र पूर्वी यमुना नहर में डूब गया।पुलिस को सूचना देने पर एनडीआरएफ की टीम ने घंटो तक तलाश किया परंतु बच्चे का शव नहीं मिल पाया।
विज्ञापन


घटना सोमवार दोपहर की है।गांव जानीपुर मदरसे में पढ़ने वाला छात्र रिहान (12) पुत्र मुस्तकीम निवासी निवासी गांव जयधर थाना छछरौली(हरियाणा) एवम उसके साथ ही पढ़ने वाला छात्र अबुदुर्रहमान दोनो जानीपुर के पास पूर्वी यमुना नहर पर पुल के उपर बैठे हुए थे।

अचानक रिहान का पैर फिसलने से वह नहर में डूब गया।इसके साथी ने डर के वजह से मदरसे में रिहान के डूबने के बारे में नहीं बताया। जब रात्रि में मदरसे में बच्चे के गुम होने पर ढूंढा गया परंतु वह नहीं मिला तब रात्रि में 10 बजे अबुर्रहमान ने उसके डूबने के सूचना मदरसा संचालक को दी। जिसके बाद बादशाही बाग चौकी को सूचना दी गई।
विज्ञापन


बादशाही बाग चौकी इंचार्ज असगर अली एवम पुलिस स्टाफ ने एनडीआरएफ की टीम को मंगलवार की शाम मौके पर बुलाकर नहर के पानी को बंद कराकर घंटो तक बच्चे के शव की तलाश की परंतु कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें