फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: काॅलेज की छुट्टी होते ही अखाड़ा बनी रोड, स्कूल छात्रों और बाहरी युवकों में जमकर चले लाठी डंडे

सार

सहारनपुर जनपद में मंगलवार को बाहरी युवकों और स्कूली छात्रों में जमकर लाठी डंडे चले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन इससे पहले ही युवक बाइकों पर सवार होकर फरार हो गए।

 
विज्ञापन
students - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में मंगलवार को गागलहेड़ी थानाक्षेत्र में बाहरी युवकों और स्कूली छात्रों मे जमकर लाठी डंडे चले। कस्बे मे पुलिस के ना होने के कारण बाहरी युवक हाथो मे डंडे लेकर काफी समय तक कस्बे मे घूमते रहे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवक बाइको पर सवार होकर फरार हुए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर रोड स्थित इंटर काॅलेज की छुटटी होने से कुछ देर पहले कई बाइकों पर सवार होकर युवक हाथों मे डंडे और क्लच की तार लेकर कस्बे में काफी देर तक घूमते रहे।

कालेज की छुट्टी होने पर बाहरी युवकों ने कालेज के कुछ युवकों पर कलच की तार और डंडों से हमला कर दिया, जिससे वहां छात्रों मे अफरा तफरी मच गई। बाहरी युवक मुंह पर गमछा लपेटकर बाइक पर सवार होकर आए थे।
विज्ञापन


बाहरी युवकों मे पहले कालेज गेट पर फिर कुछ देर बाद महाराजा अग्रसेन चौक पर जमकर आपस मे लाठी डंडे चले। जिसमे कई युवकों को चोटें भी आई हैं।
वहीं कस्बे में पुलिस के न होने तथा स्कूल कालेजों की छुटटी के समय ऐंटी रोमियो टीम के ना होने के कारण आये दिन स्कूल. कालेजों के छात्रों मे झगड़ा होने के साथ ही छात्राओं के साथ मनचले छेड़खानी कर रहे है।

झगड़े की सूचना पर मिलने पर प्रभारी निरीक्षक उमेश रोरिया पुलिस बल के साथ मोके पर पहुंचे लेकिन तब तक बाहरी युवक बाइकों पर सवार होकर फरार होने मे कामयाब हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें