फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: ट्रांसफार्मर में फाल्ट ठीक कर रहा था लाइनमैन, अचानक करंट आने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 02 Apr 2023 11:15 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर के बड़गांव थाना क्षेत्र में ट्रांसफार्मर में फाल्ट ठीक कर रहे लाइनमैन की अचानक करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतरवाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने शव नहीं उतारने दिया।
विज्ञापन
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के बड़गांव थाना क्षेत्र में आज सुबह एक लाइनमैन की दर्दनाक मौत हो गई। लाइनमैन ट्रांसफार्मर में फाल्ट ठीक कर रहा था। इसी दौरान लाइन में अचानक करंट आ गया और लाइनमैन करंट की चपेट में आ गया। सूचना पर पुलिस पुलिस मौके पर पहुंची तो मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने शव नहीं उतारने दिया और अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव चंदपुर में लाइनमैन मुकेश(45) पुत्र जगमाल की अचानक आए करंट से मौके पर ही मौत हो गई। टपरी निवासी मुकेश शटडाउन लेकर लाइन को सही करने गया था। जब वह ट्रांसफार्मर पर काम कर रहा था, तभी अचानक लाइन में करंट आने से उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:  Meerut News Live: उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की समीक्षा बैठक आज, अतीक के बहनोई को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइनमैन का शव ट्रांसफार्मर में पर ही लटक गया। जानकारी मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गुस्साए ग्रामीणों ने शव नहीं उतरने दिया। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव नहीं उतरने दिया  ग्रामीण मौके पर बिजली के अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें