फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: मंडलायुक्त कार्यालय पर किसान पंचायत का आयोजन, वक्ताओं ने उठाई ये मांगे

Sat, 05 Nov 2022 04:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
बागपत न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले आयोजित महापंचायत मे किसानो ने गन्ना मूल्य भुगतान न होने, सरकार द्वारा की जा रही वायदा खिलाफी पर रोष व्यक्त किया तथा एमएसपी पर कानून बनाये जाने तक अपना संघर्ष जारी रखने का निर्णय लिया गया। किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मंडलायुक्त को सौपकर समस्याओ का समाधान कराने की मांग की।

विज्ञापन


 राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले किसान जिलाध्यक्ष  सुखबीर सिंह के नेतृत्व में मंडलायुक्त कार्यालय पर एकत्र हुए महापंचायत को सम्बोधित करते हुए संगठन के प्रदेश महासचिव कैलाश लाम्बा ने कहा कि मौजूदा समय में खेती किसान के लिए घाटे का सौदा साबित हो रही है खेती मे आय बढ़ने की जगह घाटे का सौदा साबित हो रही है उन्होने कहा कि सरकार को किसानों के हितो के मददेनजर न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए गांरटी का कानून बनाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: UP: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बागपत में पार्टी नेताओ को दिया चुनाव में जीत का मंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर जिलाध्यक्ष चौधरी सुखबीर सिंह ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के चलते किसान खून के आंसू रोने को मजबूर है उन्होने शुगर अमेंडमेट एक्ट के अनुसार गन्ने का भुगतान 14 दिन के अंदर डिजिटल माध्यम से जोड कर कराये जाने, नया पेराई सत्र शुरू होने से पूर्व किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने तथा 10 सरकार से वायदे के अनुरूप किसानों को निशुल्क बिजली देने व किसानों के ट्यूबबेल पर मीटर न लगाये जाने की मांग की।

महापंचायत को मंडल अध्यक्ष नवीनत्यागी, बिजनौर जिलाध्यक्ष विनोद उर्फ बिटटू, शामली जिलाध्यक्ष संदीप चौहान, जिलाउपाध्पस संदीप उर्फ अच्छन यादव, युवा जिलाध्यक्ष विशुत्यागी, जिला महासचिव विरेन्द्र यादव एडवोकेट ने भी संबोधित किया ।

महापंचायत की अध्यक्षता  अनारसिंह व संचालन नवीन त्यागी ने किया । महापंचायत में चौधरी प्रवीन बांदूखेडी, राव वजाहत ,नबाबसिह यादव, दिव्यांग त्यागी, गुरुप्रताप सिंह, मुनीर मलिक, सानू हसन, रविन्द्र चौहान, प्रमोद यादव, अनिल कुमार, रविन्द्र सैनी, चौधरी नाथीराम, सुशील चौधरी, रामवीर सिंह   आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें