सहारनपुर। गेहूं खरीद में जनपद का प्रदेश में 12वां स्थान पहुंच गया है। यहां पर 17 मई तक 27279.680 मीट्रिक टन गेहूं खरीद हो चुकी है, जो गत वर्ष इसी अवधि तक हुई गेहूं खरीद से करीब 6829 मीट्रिक टन अधिक है।
सरकार प्रतिवर्ष फसल का न्यनूतम समर्थन मूल्य दिलाने के लिए किसानों से गेहूं खरीद कराती है। जनपद में इसके लिए 99 गेहूं क्रय केंद्र खोले गए हैं। खाद्य विभाग, प्रादेशिक कोऑपरेटिव फेडरेशन, प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन, मंडी परिषद और भारतीय खाद्य निगम ने गेहूं की खरीदारी के लिए अपने-अपने क्रय केंद्र खोल रखे हैं। सीजन के प्रारंभ में गेहूं खरीद की गति धीमी रही। अब जाकर गेहूं खरीद ने तेजी पकड़ी है। सरकार ने जनपद को 58000 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया है। जनपद में अब तक 27279.980 मीट्रिक टन गेहूं खरीद हो चुकी है, जाे लक्ष्य का 47 प्रतिशत है।
-
एक नजर में गेहूं खरीद की स्थिति (मीट्रिक टन में)
क्रय एजेंसी क्रय केंद्र अभी तक खरीद गत वर्ष
खाद्य विभाग 11 4404.600 - 2108.13
पीसीएफ 62 14606.476 11346.998
पीसीयू - 17- 5337.154 3692.032
मंड़ी परिषद - 03 1027.200 - 1040.900
एफसीआई -06 1904.5502262.560
योग - 99 - 27279.980 20450.62
नोट: खाद्य विपणन विभाग के अनुसार।
-
वर्जन
गेहूं खरीद में जनपद का प्रदेश में अब तक 12वां स्थान है। 17 मई तक गत वर्ष के मुकाबले जनपद में 6829 मीट्रिक टन अधिक गेहूं खरीद हुई है। लक्ष्य पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। आरपी पटेल, जिला खाद्य विपणन अधिकारी।