फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: इमरान मसूद बोले- एमएलसी शाहनवाज खान को हर हाल में लड़ाएंगे चुनाव; इकरा हसन पर कही ये बात

Thu, 26 Nov 2026 06:52 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

सपा से एलएलसी शाहनवाज खान को सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का करीबी माना जाता है। इमरान का कहना है कि सांसदी के चुनाव में शाहनवाज ने हर कदम पर साथ दिया था, ऐसे में वे उनका साथ नहीं छोड़ सकते। 
विज्ञापन
सांसद इमरान मसूद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद पिछले तीन दिनों से सुर्खियों में हैं। फिलहाल इमरान मसूद ने समाजवादी पार्टी के एमएलसी शाहनवाज खान के चुनाव लड़ने को लेकर बड़ा दावा किया है। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में इमरान मसूद कहते नजर आ रहे हैं कि शाहनवाज खान हर हाल में चुनाव लड़ेंगे। उनके इस बयान के बाद जिले की सियासत में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

 
Trending Videos

दरअसल, शाहनवाज खान को सहारनपुर देहात विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाने की तैयारी की चर्चा थी। हालांकि, इस सीट पर समाजवादी पार्टी पहले ही अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। शाहनवाज खान सांसद इमरान मसूद के बेहद करीबी माने जाते हैं। प्रसारित वीडियो में इमरान दावा कर रहे हैं कि शाहनवाज खान उनके चुनाव में हर कदम पर साथ रहे हैं। ऐसे समय में साथ देने वाले को कैसे छोड़ सकते हैं। शाहनवाज खान को हर हाल में चुनाव लड़ाएंगे। इसके लिए कुछ भी करना पड़े। ऐसे में इमरान मसूद का शाहनवाज खान के चुनाव लड़ने का दावा कई राजनीतिक सवाल खड़े कर रहा है।

अब देखना होगा कि शाहनवाज खान किस सीट से और किस राजनीतिक दल के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरते हैं। प्रसारित वीडियो में इमरान मसूद राजनीतिक भविष्य को लेकर भी अपनी बात रखते सुनाई दे रहे हैं। वह कहते हैं कि जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे, तब 105 सीटों पर चुनाव लड़ा था। अभी तो मुख्यमंत्री बनना है। उनके यह बयान भी काफी चर्चा में है। 
 
विज्ञापन

वहीं, कैराना सांसद इकरा हसन के बयान को लेकर पूछे गए सवाल पर भी इमरान मसूद ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वह हमारी बच्ची है। मुझे कुछ नहीं कहना। गठबंधन में कांग्रेस को कितनी सीट मिलेंगी, यह अभी तय नहीं है, लेकिन इमरान मसूद के बयान से सहारनपुर कई दिनों से चर्चा में है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें