फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इस जिले के कब्रिस्तान में अचानक तैरती दिखी लाशें, कई कब्रों पर मंडराया खतरा, जानें-क्या है पूरा मामला

Fri, 10 Jul 2026 04:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर के गागलहेड़ी क्षेत्र में हिंडन नदी के तेज कटाव से कब्रिस्तान प्रभावित हो गया। छह माह पहले दफनाए गए दो शव कब्रों से बाहर आ गए, जिन्हें राजस्व टीम की मौजूदगी में धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार दोबारा दफनाया गया।

विज्ञापन
कब्रिस्तान में कब्र से बाहर दिखे शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के गागलहेड़ी में हिंडन की उफनती धार ने मौत के बाद का सुकून भी छीन लिया। सोना सय्यद माजरा गांव में नदी का तेज कटाव कब्रिस्तान तक पहुंच गया और छह माह पहले दफनाए गए दो शव कब्र से बाहर आ गए। पता चलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नम आंखों से सिसकियों के साथ अपनों के शवों का अंतिम ठिकाना तलाशने लगे। धार्मिक रीति-रिवाज के साथ शवों को दफनाया गया।

विज्ञापन


सोना सय्यद माजरा का कब्रिस्तान हिंडन नदी के किनारे स्थित है। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश और शिवालिक क्षेत्र से आए तेज बहाव के कारण नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। पानी कब्रिस्तान तक पहुंच गया और कटाव शुरू हो गया। इसी दौरान करीब छह माह पूर्व दफनाए गए दो शव कब्र से बाहर निकल आए। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीण कब्रिस्तान पहुंचे और उनकी कब्र तलाशने लगे।

यह भी पढ़ें: Meerut: चंद्रशेखर आजाद को टोल पर रोका, बोले-पुलिस की कार्रवाई गलत, दोषियों को जवाब देना होगा

विज्ञापन

ग्राम प्रधान शाहजेब हुसैन ने बताया कि हिंडन नदी में अतिक्रमण और जलधारा के मार्ग में हुए बदलाव के कारण नदी का बहाव कब्रिस्तान की तरफ हो गया है। इससे नदी का पानी कब्रिस्तान को अपनी चपेट में ले रहा है और लगातार कटाव हो रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार और राजस्व विभाग की टीम ने भी कब्रिस्तान व नदी के जलस्तर का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।

नायब तहसीलदार बबलू कुमार और नायब तहसीलदार स्मृति शुक्ला ने बताया कि राजस्व टीम की मौजूदगी में दोनों शवों को दोबारा सुपुर्द-ए-खाक कराया गया है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

कब्रिस्तान में अपनों की कब्रें तलाशते रहे परिजन
हिंडन का पानी कब्रिस्तान तक पहुंचने के बाद मार्मिक दृश्य देखने को मिला। कब्रिस्तान में कटाव और दो शवों के कब्रों से बाहर आने पर पहुंचे ग्रामीण अपने परिजनों की कब्रों की पहचान करने और उनकी स्थिति जानने के लिए परेशान रहे।

पूरे घटनाक्रम से गांव में चिंता और गम का माहौल बना रहा। ग्रामीणों का कहना है कि नदी के तेज बहाव से कब्रिस्तान का बड़ा हिस्सा प्रभावित हुआ है, जिससे लोगों में आशंका बनी हुई है कि यदि जलस्तर और बढ़ा तो अन्य कब्रों को भी नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें